PRI Paymanager par Employee Login ke password kaise reset kare

PRI Paymanager par Employee Login ke password kaise reset kare : दोस्तों आज का अपना आर्टिकल रहेगा कि किस प्रकार से आप अपने प्री पेमैनेजर लॉग इन के पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं |

Click to read this article in English – Click Here

दोस्तों सबसे पहले आप यहां पर किसी भी एक ब्राउज़र को ओपन कर लेंगे | जैसे ही आप यहां ब्राउज़र ओपन कर लेते हैं | आप ब्राउज़र में टाइप कर देंगे प्री पेमैनेजर और सर्च कर देंगे | काफी रिजल्ट आपके सामने प्रदर्शित होंगे | इनमें से आप जैसे ही पर क्लिक करते हैं |

आपके सामने प्री पेमैनेजर लॉगइन सेक्शन प्रदर्शित होता है | यहाँ पर आपको लॉगिन नहीं कर पाएंगे, क्यों कि पासवर्ड भूल चुके हैं | आप यहां पर स्क्रोल करते हुए नीचे की तरफ आएंगे, तो यहां पर आपको एक ईमेल एड्रेस प्रदर्शित होगा | यह है –

[email protected]

यह एड्रेस ऑनलाइन हेल्प के लिए प्रोवाइड करवाया गया है | आप यहाँ पर किसी प्रकार की समस्या होने पर ई-मेल कर सकते हैं | यहां पर पे मैनेजर पोर्टल की तरह पासवर्ड रीसेट (reset password) करने का ऑप्शन आपको नहीं दिया गया है | अतः आप का प्रोसेस थोड़ा सा लंबा तथा जटिल हो जाता है | आप अपने रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस से एक ई-मेल ऊपर दिए गए इस हेल्पलाइन एड्रेस पर करेंगे |

इस लेख से सम्बन्धित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

रजिस्टर्ड ई-मेल एड्रेस से तात्पर्य पोर्टल पर दर्ज मास्टर डाटा में फीड ई-मेल एड्रेस हैं | भेजे जाने वाले ई-मेल का फॉर्मेट आपको नीचे दिया गया है | आप इसी फॉर्मेट का इस्तेमाल करेंगे | आप यह फॉर्मेट अपने ई-मेल एड्रेस के साथ ई-मेल मैसेज के अंदर टाइप भी कर सकते हैं और इन्सर्ट भी कर सकते हैं | इन्सर्ट करने के लिए आप Pdf या jpeg फॉर्मेट इस्तेमाल कर सकते हैं |

मेल का फॉर्मेट :-

I forget my PRI paymanager Login password.
Please reset my PRI Paymanager Login password.
MY Employee ID is —————-RJJJ201423023554——

Thanks

Your faithfully
–Raj kumar–

आप जैसे ही ई-मेल कर देंगे, आपके पासवर्ड रिसेट कर दिए जाएंगे | पासवर्ड रिसेट कर दिए जाने पर पोर्टल की ओर से आपको एक ऑटो जनरेट ई-मेल प्राप्त होगा, जो आपके पासवर्ड रिसेट के लिए होगा | यह प्रक्रिया कई बार 1 दिन में कई बार मात्र 15 मिनट में पूर्ण हो जाती हैं | कभी – कभी अधिकतम 2 से 3 दिन का वक्त भी लग जाता है |

Related Article :-

जैसे ही पासवर्ड रिसेट का आपको ई-मेल प्राप्त हो जाता है | आप प्री पेमैनेजर के लॉगिन सेक्शन में जाकर अपने एंप्लोई आईडी को लॉग इन आईडी में इंटर करेंगे | पासवर्ड में आप अपने बैंक खाते की अंतिम चार अक्षर टाइप करेंगे | कैप्चा कोड आप ऊपर दी गई तस्वीर से इन्द्राज कर देंगे |

आप नीचे दिए गए लॉगिन ऑप्शन में से एम्पलाई को सलेक्ट करेंगे तथा लॉगिन कर देंगे | जैसे ही आप लॉगिन टैब पर क्लिक करते हैं, आप पोर्टल के अंदर प्रवेश कर जाएंगे |

दोस्तों इस प्रकार से आप अपने प्री पेमैनेजर पोर्टल के पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं | आर्टिकल अच्छा लगा हो तो ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें | किसी अन्य प्रकार की आर्टिकल की आवश्यकता के लिए नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट जरुर करें | आपकी हर संभव सहायता की जाएगी |

धन्यवाद

दोस्तों, Raj Teacher पोर्टल मुख्य तौर पर राजकीय कार्मिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं | इसी के साथ राजस्थान में संचालित सभी राजकीय स्कीम भी शामिल की गयी हैं | राजकीय कार्यालयों में काम आने वाले प्रपत्र समय - समय पर उपलब्ध करवाएं जाते हैं |

Sharing Is Caring:

Leave a Comment