How do you make salary bill on pay manager in financial year 2020 – 21 : दोस्तों पे मैनेजर पर इस लॉक डाउन के समय में आप वेतन बिल किस प्रकार से बना सकते है | साथ ही वित्तीय वर्ष 2020 – 21 में डिजिटल सिग्नेचर के द्वारा वेतन बिल तथा अन्य सभी प्रकार के बिल बनाये जाएंगे | इन सभी के बारे में आज की इस पोस्ट में अपने चर्चा करेंगे |
To read this article in English, click on the following link :- Click Here
जैसा कि आप सभी जानते ही है कि लॉक डाउन के दौरान आप फिजिकली बिल को कोष या उप कोष कार्यालय में प्रेषित नहीं कर सकते है | आप सभी को इस दौरान बिल भी बनाने होंगे | अतः आज का यह आर्टिकल आपके इन सभी प्रश्नो का हल देने के लिए तैयार किया जा रहा हैं |
जिससे कम से कम आप सभी को कठिनाईयों का सामना करना पड़े | राजस्थान सरकार वित्त विभाग के द्वारा इस विषय में दिनांक 23.03.2020 को एक आदेश जारी किया गया था जिसमे इसका हल बताया गया है | इस आदेश के तहत आप कुल दो प्रकार से बिल बना सकते है | जो निम्न प्रकार से हैं –
- एक तो ऐसे कार्यालय जिनमे अभी तक डोंगल नहीं बनवाया गया हैं उनको ध्यान में रखकर ऑफलाइन बिल प्रक्रिया
- दूसरे ऐसे कार्यालय जिनमे डोंगल बनवा लिया गया हैं उनको ध्यान में रखकर ऑनलाइन बिल प्रक्रिया
दोस्तों यहाँ पर पहले अपने ऑफ लाइन प्रोसेस के बारे में चर्चा कर लेते हैं | दोस्तों यह प्रोसेस उन लोगो को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं | जिन्होंने या तो अब तक डोंगल नहीं बनवाया है | अन्यथा उनके पास डोंगल नहीं हैं | ऑफ लाइन प्रोसेस के लिए दोस्तों सबसे पहले आप पे मैनेजर पोर्टल को लॉग इन कर लेंगे | लॉग इन कर लेने के बाद आप सबसे पहले पुरानी बिल प्रक्रिया को ही अपनाएंगे | निश्चित्त तौर पर आप निम्न बिन्दुओ को अपनाएंगे |
- बिल नंबर एलोकेशन
- एम्प्लोयी पे डिटेल
- monthly salary प्रोसेस
- अपलोड डॉक्यूमेंट
- DDO फॉरवर्ड
- डाउनलोड चेक लिस्ट
- फॉरवर्ड टू ट्रेजरी
- डाउनलोड बिल रिपोर्ट्स
- DDO सील और हस्ताक्षर
- ऑफलाइन बिल अपलोड
बिल नंबर एलोकेशन :-
बिल नंबर एलोकेशन के लिए आप सबसे पहले “बिल प्रोसेसिंग” मेन्यू में “बिल नंबर एलोकेशन” सब मेन्यू पर जायेंगे | बिल नंबर एलोकेशन में आप बिल मोड को मैन्युअल ही रहने देंगे | अभी आप अपने “बिल टाइप” में “सैलरी” सेलेक्ट कर लेंगे | बिल सब टाइप में “रेगुलर” ड्रॉप डाउन लिस्ट से सेलेक्ट कर लेंगे | मंथ में उस माह को चयन करे जिस माह का आप केतन बना रहे हैं | बिल ईयर और डेट बायडिफाल्ट सेट रहती हैं | यदि आप बदलाव करना चाहते हैं तो बदलाव कर सकते है | बिल नंबर आप बिल पंजिका के अनुसार अंकित कर देंगे | बिल नंबर एलोकेशन से सम्बन्धित कुछ स्लाइड यहाँ नीचे दी गई हैं |
Bill Processing ⇨ Bill No. Allocation


दोस्तों आप जानना चाहते हैं कि बिल एलोकेशन का कार्य कैसे किया जाये तो आप मेरा नीचे दिया गया वीडियो भी देख सकते हैं |
दोस्तों अंत में आप उस ग्रुप का चयन करेंगे जिस ग्रुप के कर्मचारियों का आप वेतन बनाना चाहते हैं | ये सभी आप करने के बाद SUBMIT बटन पर क्लिक कर देंगे | दोस्तों यहाँ पर आपका बिल निर्माण का प्रथम चरण पूरा हो जाता हैं |
एम्प्लोयी पे डिटेल :-
इस चरण में आप कर्मचारी की वेतन से सम्बंधित सूचनाएं अधतन करते हैं | इस विकल्प पर जाने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से होती हैं |
Bill Processing ⇨ Salary Preparation ⇨ Employee Pay Detail

यहाँ पर कर्मचारी के मूल वेतन, महँगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता आदि मिलने वाले अलाउंस को देख और अपडेट कर सकते हैं | इसी के साथ आप यहाँ पर वेतन सी की जाने वाली विभिन्न कटौतियों को भी जोड़ और अपडेट कर सकते हैं | इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है – Click Here

यहाँ पर आपको निश्चित तौर पर पे मैनेजर से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी | दोस्तों जैसे ही आप यहाँ पर कर्मचारी के अलाउंस और कटौतियां जाँच कर लेते हैं | आपका बिल निर्माण का दूसरा चरण भी पूरा हो जाता हैं | अभी दोस्तों अपने बात कर लेते हैं वेतन निर्माण के तीसरे चरण के बारे में |
आर्टिकल जो आपकी मदद कर सकते हैं :-
- How to make salary bill on pay manager – PRI
- How to make Surrender bill on pay manager
- How to Fill master data on pay manager – PRI
Monthly Salary Process :-
दोस्तों प्रत्येक प्रकार के विकल्प का अपना ही स्थान होता हैं | इसी क्रम में इस विकल्प का भी अपना अलग ही महत्व होता हैं | दोस्तों इस विकल्प तक जाने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया अपनाना होता हैं |
Bill Processing ⇨ Salary Preparation ⇨ Monthly Salary Process

यहाँ आने के बाद आप क्रम से दोनों फील्ड को ड्रॉप डाउन लिस्ट से विकल्प का चयन करते हुए पूरित कर देंगे | जैसे ही आप दोनों फील्ड को पूर्ण करते हैं | उस माह में जितने भी बिल नंबर आपने जनरेट किए है | उन सभी की लिस्ट आपको प्रदर्शित होती हैं | आप यहाँ जिस भी ग्रुप का वेतन बिल बनाना चाहते हैं | उस के लिए दो चेक बॉक्स आपको प्रदर्शित होंगे | दोस्तों एक चेक बॉक्स बिल सूची से पहले प्रदर्शित होगा | जिसका कार्य यदि आप उस ग्रुप में मौजूद सभी कर्मचारियों का बिल नहीं बनाना चाहते हैं | तब होता हैं | यदि आप ग्रुप में मौजूद सभीकर्मचारियों का वेतन बनाना चाहते है | समय आप इस चेक बॉक्स को खली छोड़ देंगे | दूसरा चेक बॉक्स आप उसी ग्रुप के आगे वाला क्लिक करेंगे जिस ग्रुप का आपको वेतन बनाना हैं | यदि आप सीधे ही दूसरे चेक बॉक्स को क्लिक करते है, तब कर्मचारी का चयन आपको नहीं करना होता हैं | यदि आप पहले वाले चेक बॉक्स को क्लिक करते है, तो आपको कर्मचारी चयन करने होते हैं | इसके बाद आप प्रोसेस टैब पर क्लिक कर देंगे | क्लिक करते ही आपको पॉपअप मैसेज प्रदर्शित होता हैं कि सफलतापूर्वक आपका बिल प्रोसेस हो गया हैं | आप इस पॉपअप मैसेज ok कर देंगे | इसी के साथ आपके बिल निर्माण का तीसरा चरण भी पूर्ण हो जाता हैं | चलिए दोस्तों चर्चा कर लेते हैं अगले चरण पर |
अपलोड डॉक्यूमेंट :-
यहाँ इस चरण पर जाने के लिए आपको निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होता हैं |
Authorization ⇨ Upload Document

यहाँ पर जो – जो दस्तावेज आपको बिल के साथ सलग्न करने होते हैं उन सभी को आप यहाँ एकल pdf के रूप में अपलोड कर देंगे | उदाहरण के तौर पर जॉइनिंग से सम्बंधित दस्तावेज आपको अपलोड करने हैं, तो जॉइनिंग से सम्बंधित सभी दस्तावेज को एक एकल pdf के रूप में आपको अपलोड करना होता हैं | दोस्तों दस्तावेज अपलोड करते ही आपका यह चरण भी पूरा हो जाता हैं | अभी अपने चर्चा कर लेते है अगले चरण के बारे में |
DDO फॉरवर्ड :-
इस चरण पर जाने के लिए आपको निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होता हैं |
Bill Processing ⇨ Forward to DDO

यहाँ आने के बाद आप क्रम से सभी फील्ड को ड्रॉप डाउन लिस्ट से विकल्प का चयन करते हुए पूरित कर देंगे | इसके बाद आप बिल नंबर के पास बने चेक बॉक्स पर क्लिक करते हुए Forward to DDO पर क्लिक कर देंगे | क्लिक करते ही आपको पॉपअप मैसेज प्रदर्शित होता हैं | आप यहाँ पर इसको ok कर देंगे | दोस्तों Forward to DDO करते ही आपका यह चरण भी पूरा हो जाता हैं | अभी अपने चर्चा कर लेते है अगले चरण के बारे में |

डाउनलोड चेक लिस्ट :-
इस चरण पर जाने के लिए आपको निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होता हैं |
Reports ⇨ Salary Report ⇨ All Salary Report
यहाँ पर आप एक के बाद एक विकल्प का चयन करते हुए चेक लिस्ट डाउनलोड कर लेंगे तथा चेक कर लेंगे कि कोई त्रुटि नहीं हैं | यदि कोई त्रुटि नहीं हैं तो आप अगले चरण में चले जायेंगे |
फॉरवर्ड टू ट्रेजरी :-
दोस्तों इस चरण में जाने के लिए आपको निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होता हैं |
Authorization ⇨ Forward to Treasury

यहाँ पर आप एक के बाद एक विकल्प का चयन करते हुए एवं निर्धारित प्रोसेस को फॉलो करते हुए बिल ट्रेज़री फॉरवर्ड कर देंगे |
डाउनलोड बिल रिपोर्ट्स :-
दोस्तों इस टैब में आप जाने के लिए निम्न प्रोसेस को फॉलो करेंगे |
Reports ⇨ Salary Report ⇨ All Salary Report

यहाँ पर आप outer, inner, shedule एक – एक करके सभी प्रिन्ट ले लेंगे | अभी यहाँ पर आपका ये स्टेप भी पूर्ण हो जाता है | यहाँ से आप अगली स्टेप पर चले जायेंगे |
DDO सील और हस्ताक्षर :-
दोस्तों यह एक ऑफलाइन प्रक्रिया हैं | जो बिल निर्माण का ही एक भाग हैं | यहाँ इसमें आपको डाउनलोड किये गए सभी पेजो पर DDO से निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करवाने होते हैं | हस्ताक्षर करने के बाद प्रत्येक हस्ताक्षर के नीचे विद्यालय DDO मुहर लगाएं | यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाने पर आप outer, inner और shedule का अलग -अलग एकल pdf बना लेंगे | दोस्तों यहाँ पर आपका यह चरण भी पूरा हो जाता हैं | चलिए दोस्तों अपने बिल निर्माण के अंतिम चरण पर चर्चा कर लेते हैं |
ऑफलाइन बिल अपलोड :-
दोस्तों बिल निर्माण प्रक्रिया का यह अंतिम चरण है | यहाँ पर आपको जाने के लिए निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होगा |
Authorization ⇨ Offline Bill Submission ⇨ Upload Sign Report

यहाँ पर क्रम से एक – एक करके सभी फील्ड को पूरा करते हुए आपको अपने बिल नंबर का चुनाव कर लेना है | इसके बाद नीचे की ओर दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प प्रदर्शित होगा | यहाँ पर outer, inner और shedule अलग -अलग आप अपलोड कर देंगे | यदि कोई दस्तावेज अपलोड हो जाता हैं तो आप clear टैब पर क्लिक कर देंगे | यदि सभी सही हैं तो आप सबमिट टैब पर क्लिक कर देंगे | दोस्तों आप सफलतापुर्वक अपना वेतन बिल बना चुके हैं |
दोस्तों अभी यहाँ पर चर्चा कर लेते है दुसरी प्रक्रिया के बारे में | यह प्रक्रिया ई-साइन के द्वारा बिल निर्माण की हैं :-
इसमें आप अंतिम दो चरण नहीं करते है | दूसरे शब्दो में यहाँ पर आप निम्नलिखित स्टेप काम में लेते हैं |
- बिल नंबर एलोकेशन
- एम्प्लोयी पे डिटेल
- monthly salary प्रोसेस
- अपलोड डॉक्यूमेंट
- DDO फॉरवर्ड
- डाउनलोड चेक लिस्ट
- फॉरवर्ड टू ट्रेजरी
- डाउनलोड बिल रिपोर्ट्स
- डॉक्यूमेंट डिजिटल साइन
दोस्तों ऊपर मै आपको डाउनलोड बिल रिपोर्ट्स तक के सारे स्टेप एक -एक करके बता चुका हूँ | यहाँ आपको एक बात ओर बता दू | यदि आप यहाँ पर बिल रिपोर्ट डाउनलोड नहीं करेंगे तो आपको डिजिटल साइन के लिए फाइल नहीं दिखाई देंगी |
डॉक्यूमेंट डिजिटल साइन :-
दोस्तों बिल निर्माण प्रक्रिया का यह अंतिम चरण है | यहाँ पर आपको जाने के लिए निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होगा |
Authorization ⇨ Document Digital Sign
Authorization ⇨ Document Digital Sign New
आप यहाँ पर दोनों में से किसी भी एक टैब का चयन कर सकते है | फिलहाल दोनों ही टैब समान कार्य कर रहे हैं | दोस्तों इसके बाद आप यहाँ पर वर्ष, माह, बिल टाइप ‘सैलरी’ सेलेक्ट करेंगे | इसके पश्चात आप बिल ग्रुप तथा बिल नंबर का चयन करेंगे | बिल नंबर का चयन करने पर नीचे उस बिल की डिटेल प्रदर्शित हो जाएंगी | यहाँ पर आप बिल नंबर के आगे बने चेक बॉक्स पर क्लिक करेंगे |
चेक बॉक्स क्लिक करते ही आगे की तरफ दाएँ ओर दो विकल्प प्रदर्शित होंगे | एक आधार OTP तथा दूसरा DIGITAL Sign | आप यहाँ दोनों में से दूसरे पर क्लिक कर देंगे | Digital Sign पर क्लिक करते ही एक नया टैब ‘Select Sign’ प्रदर्शित होगा | इस पर आप क्लिक कर देंगे | यहाँ पर आपके सामने एक Sign फाइल ओपन होती हैं | आप इसे ‘ok’ कर देंगे |
जैसे ही आप क्लिक करते है आपसे डोंगल के पिन नंबर एंटर करने के लिए साइड विंडो ओपन होगा | पिन का इंद्राज आप यहाँ पर कर देंगे | पिन का इंद्राज करने के बाद आप ‘Ok’ पर क्लिक कर देंगे | एक नया विकल्प प्रदर्शित होगा ‘Fill Sign’ | दोस्तों आप ‘Fill Sign’ पर क्लिक कर देंगे | थोड़ा सा समय यहाँ लगता हैं इसके बाद ‘Fill Sign’ का पॉप अप मैसेज प्रदर्शित होगा | आप ‘Ok’ कर देंगे |
दोस्तों आपका सैलरी बिल डिजिटल साइन के साथ प्रोसेस हो चूका है | दोस्तों आर्टिकल कैसा लगा आप कमेंट करके जरूर बताएं | अन्य किसी प्रकार के आर्टिकल की आवश्यकता होने पर आप कमेंट करके बताये | निश्चित रुप से आपको आर्टिकल उपलब्ध करवाया जायेगा | “Ok Friends”
Go to Paymanager Portal :- Click Here